सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा,

पीएम मोदी की खाद्य तेल कम इस्तेमाल करने की अपील का जम्मू में उल्टा असर हुआ है. किल्लत और महंगाई के डर से लोगों ने भारी खरीदारी शुरू कर दी है, जिससे दाम 30 रुपये तक बढ़ गए हैं.
दुनिया भर में चल रहे ऊर्जा संकट और महंगाई के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई एक अपील का जम्मू में बिल्कुल विपरीत असर देखने को मिला है. पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खाने के तेल (Edible Oil) का कम इस्तेमाल करने का आग्रह किया था. लेकिन जम्मू में इस अपील के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई है. लोग कम इस्तेमाल करने के बजाय किल्लत और महंगाई के खौफ से ज्यादा से ज्यादा तेल खरीदने लगे हैं.
वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अनुरोध किया था कि वे अपनी रसोई में खाने के तेल का कम से कम इस्तेमाल करें. प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर लोग ऐसा करते हैं, तो यह देशहित और देशभक्ति की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम होगा.




