Welcome to Ojas News Network Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Ojas News Network Live
टॉप न्यूज़युवायूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

छिबरामऊ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह जी के स्थानांतरण विदाई समारोह में पालिका कर्मचारी हुए भावुक –

नगर पालिका परिषद छिबरामऊ कन्नौज

आज नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के कार्यालय में एक भावुक और यादगार क्षण रहा।

अधिशासी अधिकारी (EO) श्री सुनील कुमार सिंह जी के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूरे कार्यालय में गहरी उदासी और सम्मान का माहौल छाया हुआ था।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। और कार्यक्रम संचालन सभासद हिमांक त्रिपाठी ने किया इसी उपरांत नगर पालिका के सभी कर्मचारी, सभासद, ठेकेदार और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनोज दुबे जी उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनोज दुबे जी ने अपने संबोधन में कहा – 

EO साहब ने पिछले 3 वर्षों में नगर पालिका की सेवा की। उनके कार्यकाल में नगर की स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, पार्कों का विकास, कूड़ा प्रबंधन और विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सुधार हुआ। वे सख्त अनुशासन प्रिय अधिकारी थे, लेकिन कर्मचारियों के प्रति हमेशा पितृतुल्य स्नेह रखते थे। कई बार रात के समय भी उन्होंने नगर की समस्याओं का तुरंत समाधान किया। उनकी ईमानदारी, निष्ठा और कार्यकुशलता को सभी ने हमेशा सराहा।

भावुक क्षण

विदाई समारोह में जब ईओ साहब को स्मृति चिह्न, शाल,पुष्पगुच्छ प्रदान किए गए तो सभागार में बैठे सभी लोग भावुक हो गए। तथा कई कर्मचारी अपनी आँखों में आँसू रोक नहीं पाए।

अपने विदाई भाषण में ईओ साहब ने कहा:

“यह नगर मेरा अपना घर रहा है। यहां के कर्मचारी मेरे परिवार के सदस्य रहे हैं। मैंने जो कुछ भी किया, वह नगरवासियों की सेवा के लिए किया।आप सबके द्वारा दिए गए इस सम्मान को मैं हमेशा याद रखूंगा।समारोह के अंत में सभी ने ईओ साहब को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके स्वास्थ्य, खुशी और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की गई।

नगर के सभी सभासदों एवं कर्मचारियों ने कहा – 

ईओ साहब की विदाई न केवल एक अधिकारी की विदाई थी, बल्कि एक सच्चे ईमानदार सेवक की विदाई थी। नगर पालिका परिवार उन्हें हमेशा याद रखेगा।
हमारी शुभकामनाएं:

Ojasnewsnetworklive

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!