Welcome to Ojas News Network Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Ojas News Network Live
Uncategorized

आंगनवाड़ी कार्यकत्री का सड़क दुर्घटना में हुआ निधन –

छिबरामऊ ब्लॉक लोकल न्यूज

जनपद कन्नौज के छिबरामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौली महोई की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता मिश्रा की आज सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।परिवारजनों का तो रोकर बुरा हाल हुआ,

जानकारी के अनुसार, गीता मिश्रा आंगनबाड़ी केंद्र नौली महोई में कार्यरत थीं और पंचायत की लाभार्थी गर्भवती महिलाओं,बच्चों के पोषण व विकास में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। आज सड़क दुर्घटना में उनकी असामयिक मृत्यु ने न केवल उनके परिवार को बल्कि आंगनबाड़ी परियोजना से जुड़े सभी सहयोगियों को गहरी पीड़ा पहुंचाई है।

महिला एवम् बालविकास पुष्टाहार जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं छिबरामऊ ब्लॉक की आंगनवाड़ी मुख्य सेविका (सुपर वाइजर) श्रीमती रमाकांती जी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “गीता मिश्रा एक समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। उन्होंने हमेशा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अथक प्रयास किया। उनकी मृत्यु से आंगनबाड़ी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। हम उनके परिवार के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें शक्ति दें।”

गीता मिश्रा के निधन पर जनपद की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं,और  स्थानीय लोगों ने भी गहरा दुख जताया और साथ ही साथ कई लोगों ने उन्हें एक जिम्मेदार और मेहनती महिला के रूप में याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!